Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बेअदबी के आरोपी की गला काटकर हत्या:कृपाण से सिर धड़ से अलग किया; फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में 5 साल पहले वारदात की थी

INT News14 July 2026 at 10:38 am

फतेहगढ़ साहिब में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हमलावर आधी रात में उसके घर में घुसा, इसके बाद उसने कृपाण से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घर के अदंर खून फैल गया। इसके बाद आरोपी मौके से भग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से सबूल जुटा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। मृतक की पहचान मेवा सिंह के नाम से हुई, जो साल 2020 में मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का आरोपी था। वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…