समाचार · मध्य प्रदेश
तेज रफ्तार कार की टक्कर बैल की मौत:मंडला में चालक पर लापरवाही का केस; पुलिस ने मेडिकल जांच करवाई
मंडला के लालीपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बैल को टक्कर मार दी। हादसे में बैल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर थाने पहुंचाया। स्थानीय नागरिक रेणु कछवाहा ने बताया कि घटना रात करीब 11:40 बजे हुई। लालीपुर की ओर से आ रही कार (क्रमांक CG 05 N 5550) पहले एक स्कूटी से टकराने से बची और फिर सेंट्रल बैंक के सामने सड़क पर मौजूद बैल को जोरदार टक्कर मार दी। करीब 40 से 50 फीट तक घिसटता गया बैल टक्कर इतनी भीषण थी कि बैल करीब 40 से 50 फीट तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो युवक सवार थे, जो कथित तौर पर जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे और नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चालक का मेडिकल परीक्षण भी कराया है और मामले की जांच जारी है। प