world
श्रीलंका के स्कूल में 'भारत कॉर्नर' का उद्घाटन, छात्रों को भारतीय संस्कृति से जुड़ने का मिलेगा मौका
INT News3 November 2026 at 09:43 pm

कोलंबो, 3 नवंबर। श्रीलंका के हंबनटोटा स्थित महावाणिज्य दूत हरविंदर सिंह ने मंगलवार को श्रीलंका के उनावातुना महा विद्यालय में 'भारत कॉर्नर' का उद्घाटन किया। इस पहल का मकसद छात्रों को भारत की संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान से परिचित कराने के लिए एक खास स्थान उपलब्ध कराना है।