national · दिल्ली
भजन क्लबिंग में जेन-जी के बीच दिखे पीएम मोदी, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर पूछा-क्या आपने पैर थपथपाए?
INT News26 September 2026 at 12:09 pm

नई दिल्ली, 26 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग अंदाज शुक्रवार शाम को देखने को मिला। वे दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में जेन-जी युवाओं के बीच पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। इस दौरान वे भक्ति गीतों की धुन पर ताली बजाते और खंजरी बजाते दिखे।