समाचार · मध्य प्रदेश
शराब पीने के बाद पैसों के हिसाब पर भिड़े दोस्त:जबलपुर में बीच सड़क जमकर मारपीट; VIDEO हुआ वायरल
जबलपुर के आधारताल क्षेत्र में गुरुवार रात चार से पांच लड़के शराब पीने के बाद पैसों के हिसाब को लेकर आपस में भिड़ गए। कुछ देर पहले तक साथ बैठकर शराब पी रहे लड़के विवाद बढ़ने पर बीच सड़क पर आ गए और एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सभी लड़के आधारताल स्थित शराब दुकान पहुंचे थे। वहां उन्होंने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद जब पैसों का हिसाब किया गया तो रकम कम-ज्यादा होने को लेकर विवाद शुरू हो गया। नशे में धुत लड़के आपस में बहस करते हुए सड़क पर आ गए और मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही आधारताल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विवाद कर रहे लड़कों को फटकार लगाई और वहां से भगा दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में विवाद कर रहे थे। किसी को चोट नहीं आई है। घटना का वीडियो पास से गुजर रहे लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।