Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पठानकोट में ASI की वर्दी फाड़ी, छाती पर जड़े घूंसे:नशे में धुत युवक ने जुगियाल मार्केट स्थित पेस्को बैरियर पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

INT News7 August 2026 at 07:52 pm

शाहपुरकंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुगियाल मार्केट स्थित पेस्को बैरियर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर नशे की हालत में हमला करने और खाकी का अनादर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैरियर पर चेकिंग कर रहे एएसआई मनविंदर सिंह के साथ एक युवक ने बदसलूकी करते हुए न केवल उनकी वर्दी फाड़ दी, बल्कि उनकी छाती पर ताबड़तोड़ घूंसे भी जड़ दिए। सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी पर हमला करने की इस दुस्साहसिक वारदात के तुरंत बाद मुस्तैद पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से ही धर दबोचा। शाहपुरकंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बैरियर पर चेकिंग के दौरान नशे धुत्त आरोपी ने किया हमला पुलिस पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई मनविंदर सिंह जुगियाल मार्केट के पास स्थित पेस्को बैरियर पर चेकिंग ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी मंगल सिंह निवासी छन्नी मुआला अत्यधिक नशे की हालत में वहां पहुंचा।

आरोपी ने नशे की धुंध में ड्यूटी पर तैनात एएसआई मनविंदर सिंह के साथ बदसलूकी की और उनकी वर्दी की कमीज के आगे के 02 बटन तोड़ दिए तथा कमीज का बायां शोल्डर फाड़ दिया। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने एएसआई मनविंदर सिंह की छाती पर 3-4 घूंसे जड़ दिए। आरोपी मौके से गिरफ्तार, मामला दर्ज घटना की सूचना मिलते ही एएसआई परमपाल पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एएसआई पर हमला करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने वाले आरोपी मंगल सिंह को मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।