समाचार · हरियाणा
पंजाब कांग्रेस नेता पर हरियाणा में ईंट-पत्थर से हमला:वाई सिक्योरिटी मिल रखी, लोगों ने गाड़ी पर चढ़कर शीशे तोड़े; हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे
हरियाणा के अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर ईंट-पत्थर से हमला हुआ। हमलावर उनकी गाड़ी रोककर विंडशीट पर पैरों से हमला करने लगे। वाई सिक्योरिटी में मंड खून से लथपथ होकर सड़क पर जान बचाकर भागते दिखे। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से जोरदार हमला बोल दिया। हमले के PHOTOS… हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे घटना के वायरल वीडियो में गुरसिमरन सिंह मंड को हमलावर भीड़ से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए देखा गया। फिलहाल, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई की भीड़ ने यह हमला किस वजह से किया और उनकी नाराजगी का मुख्य कारण क्या था। इस हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं ताकि हमलावरों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जा सके।