national · बिहार
बिहार सरकार ने मंदिर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद का किया ऐलान
INT News17 August 2026 at 11:19 am

पटना, 17 अगस्त। बिहार सरकार ने सोमवार को लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई नेताओं ने दुख जताया है।