Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फरीदाबाद में दो डंपरों की टक्कर, ड्राइवर घायल:ब्रेक फेल होने से हुआ बेकाबू; रेड लाइट का पोल भी टूटा

INT News17 August 2026 at 11:56 am

फरीदाबाद में पुलिस कमिश्नर रोड पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर रेड लाइट पर खड़े दूसरे डंपर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़े डंपर को पीछे से टक्कर मारने के बाद डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया और सड़क पर लगी रेड लाइट को भी जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रेड लाइट का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान किसी अन्य वाहन को नुकसान नहीं हुआ और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सेक्टर-28 की ओर जा रहा था डंपर जानकारी के अनुसार, डंपर ड्राइवर विनोद कुमार सूरजकुंड की तरफ से अपना खाली डंपर लेकर बड़खल पुलिस कमिश्नर रोड होते हुए सेक्टर-28 की ओर जा रहा था। जब वह अनखीर गोल चक्कर के आगे दूसरे रेड लाइट के पास पहुंचा तो वहां पहले से कई वाहन और एक डंपर रेड लाइट होने पर खड़े थे। सामने वाहनों को देखकर विनोद ने डंपर को रोकने के लिए ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन अचानक ब्रेक नहीं लग पाए। रेड लाइट के पोल को मारी टक्कर ब्रेक नहीं लगने के कारण डंपर ड्राइवर वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और डंपर सीधे रेड लाइट पर खड़े दूसरे डंपर के पीछे जा टकराया। टक्कर के बाद डंपर आगे की तरफ बढ़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया और वहां लगी रेड लाइट के पोल से भी जा टकराया। टक्कर लगते ही रेड लाइट टूटकर नीचे गिर गई और डंपर वहीं रुक गया। डंपर ड्राइवर घायल, अस्पताल भेजा हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डंपर ड्राइवर विनोद कुमार को वाहन से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि उसके पैरों में मामूली खरोंच आई थी। लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया। इलाज के बाद उसकी हालत ठीक होने पर उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया। क्रेन की मदद से हटाया डंपर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सड़क पर क्षतिग्रस्त डंपर खड़ा होने के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से हटाकर पास के खुले मैदान में खड़ा कराया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस अनखीर चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे हादसे की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार सूरजकुंड की तरफ से खाली डंपर आ रहा था और रेड लाइट पर खड़े डंपर को देखकर ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक नहीं लगने के कारण टक्कर हो गई। हादसे में ड्राइवर सुरक्षित है और किसी अन्य वाहन को नुकसान नहीं हुआ। पुलिस हादसे के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।