समाचार · मध्य प्रदेश
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:महिला बोली- मंत्री संग 20 साल से रिलेशन में; शिक्षिकाओं को पुलिस ने घसीटा; भोपाल समेत कई शहरों में बारिश
MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. MP में साइक्लोन अर्नब का असर, भोपाल समेत कई शहरों में बारिश मध्यप्रदेश में साइक्लोन अर्नब का असर दिखाई देने लगा है। भोपाल समेत 6 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई, जबकि कई शहरों में बादल छाए रहे। पांढुर्णा की मंडी में हजारों क्विंटल मक्का भीग गया। मौसम में बदलाव से खेतों में खड़ी फसलों और मंडियों में रखी उपज पर असर पड़ने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर 2. करवा चौथ पर पति ने की पत्नी की हत्या, खुद पुलिस को बताया ग्वालियर में करवा चौथ पर एक पति ने पत्नी के सिर पर मूसली से वार कर हत्या कर दी। महिला ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी। करवा चौथ के दिन हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।पढ़ें पूरी खबर 3. महिला का दावा- मंत्री नागर सिंह चौहान से 20 साल से रिलेशन मध्यप्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान को लेकर एक महिला ने वीडियो जारी किया है। महिला ने दावा किया कि वह 20 साल से मंत्री के साथ रिलेशन में है। उसने कहा कि वह मंत्री के घर जाएगी। साथ ही, उसने कहा कि उसके साथ कुछ हुआ तो सांसद पत्नी जिम्मेदार होंगी। महिला के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर 4. भोपाल में प्रदर्शनकारी शिक्षिकाओं को पुलिस ने घसीटा भोपाल में नियुक्ति की मांग कर रहीं प्रदर्शनकारी शिक्षिकाएं सड़क पर लेट गईं। पुलिस ने उन्हें घसीटकर हटाया। प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी रोते हुए बोली कि आज उसका व्रत है, क्या पुलिस को दया नहीं आती। उसने कहा कि जॉइनिंग नहीं दे सकते तो जहर दे दो। अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र देने की मांग कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर 5. धीरेंद्र शास्त्री बोले- घरवाली किसी की भागे, टेंशन पुलिस को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर किसी की घरवाली भाग जाए तो टेंशन पुलिस को होती है। उन्होंने पुलिस की ड्यूटी को खतरनाक बताया। एक दिन पहले उन्होंने नशा, नींद और नारी को सबसे घातक बताया था। उनके बयान चर्चा में हैं। पढ़ें पूरी खबर 6. खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग की गई। बेस की गहराई नापने के लिए भोपाल से विशेषज्ञों की टीम पहुंची थी। जांच को लेकर स्थानीय पार्षद ने सवाल उठाया कि यह काम गुपचुप तरीके से क्यों किया जा रहा है। प्रतिमा के आधार की जांच के उद्देश्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 7. तुर्किए के टूरिस्ट के सामने खड़ी हो गई बाघिन, VIDEO पन्ना टाइगर रिजर्व में तुर्किए से आए पर्यटकों के सामने बाघिन आ गई। पर्यटकों ने बाघिन को दो शावकों के साथ देखा। पहले वे घबरा गए, लेकिन बाद में इस नजारे को जीवन का सबसे सुखद अनुभव बताया। बाघिन और उसके शावकों को सामने देखने का वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. 10 युवाओं ने बनाया 200 फीट का ड्रम पुल खरगोन में 10 युवाओं ने जनसहयोग से 200 फीट लंबा ड्रम पुल बनाया है। इसे तैयार करने में 1.60 लाख रुपए खर्च हुए। पुल से नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। युवाओं ने यहां स्थायी पुल बनाने की मुहिम भी शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. देशी नस्ल की गाय ने दिया 5 लीटर दूध, महिला को ₹1 लाख इनाम सीधी में देशी नस्ल की गाय से पांच लीटर दूध मिलने पर महिला पशुपालक को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहने वाले को 50 हजार और तीसरे स्थान वाले को 25 हजार रुपए मिले। पुरस्कार पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए दिए गए। पढ़ें पूरी खबर कल क्या रहेगा खास 10. इंदौर में पदयात्रा में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री, CM और BJP प्रदेश अध्यक्ष इंदौर में 30 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में तीनों नेताओं की मौजूदगी रहेगी।