समाचार · हरियाणा
पंचकूला में 10 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:पूरा परिवार नशे के काले कारोबार में लिप्त, 2 दिन के रिमांड पर
पंचकूला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सेक्टर-20 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स के पास से एक महिला को 10 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी महिला का परिवार भी इस काले कारोबार में शामिल रहा है और उसके अन्य सदस्य भी पहले तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस को देखते ही फेंकने लगी थी पैकेट एसीपी क्राइम अमन कुमार ने बताया कि 27 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम को सेक्टर-20 में एक संदिग्ध महिला के होने की गुप्त सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी।
पूछताछ के दौरान महिला ने हाथ में पकड़े हेरोइन के पैकेट को नीचे फेंकने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने उसे धर दबोचा। जांच करने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला की पहचान गुड्डी (निवासी सेक्टर-20, पंचकूला) के रूप में हुई है। 2 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक (आईपीएस) अमरिंदर सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 28 अक्टूबर को उसे अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। सप्लाई नेटवर्क और मुख्य सप्लायर की तलाश जारी रिमांड के दौरान पुलिस महिला से हेरोइन की सप्लाई के मुख्य स्रोत, खरीद-फरोख्त के ठिकाने और इस अवैध धंधे में शामिल अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही नशे के इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।