Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

चोरी-छिपे हो रहा झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव, गिरिडीह में इस दिन होगा मतदान, यहां जानें क्या है पूरा विवाद

INT News29 October 2026 at 05:49 pm

जमशेदपुर : झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन (जेएफए) के आगामी चुनावों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. जेएफए का चुनाव आगामी एक नवंबर को गिरिडीह में आयोजित होने जा रहा है. हालांकि, यह चुनाव नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट, 2025 को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है. लेकिन इसकी पूरी प्रक्रिया और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. आरोप है कि बिना किसी आधिकारिक सर्कुलर और अग्रिम नोटिस के यह चुनाव गिरिडीह में आयोजित किया जा रहा है.

क्या है पूरा विवाद?

जेएफए से संबद्ध 24 जिलों में से 17 जिलों के पास वोटिंग राइट (मताधिकार) है. हैरानी की बात यह है कि इन 17 पात्र जिलों के अधिकांश पदाधिकारियों को इस चुनाव की कोई आधिकारिक जानकारी ही नहीं है. वर्तमान सचिव गुलाम रब्बानी पर आरोप है कि वह एसोसिएशन के उच्च प्रशासनिक पदों पर अपने परिजनों और करीबियों को काबिज रखना चाहते हैं. इसी क्रम में उन्होंने अपनी पत्नी शबाना रब्बानी को चुनावी मैदान में उतारा है, जिन्होंने एक साथ दो पदों (सचिव और अध्यक्ष) के लिए नामांकन दाखिल किया है. वहीं, दूसरी ओर आशीष बोस ने भी सचिव पद के लिए अपना पर्चा भरा है.

ये भी पढ़ें : स्कोरर की गलती से टूर्नामेंट से बाहर हुई झारखंड महिला टीम, जेएससीए ने बीसीसीआई से की शिकायत, यहां जानें क्या है पूरा मामला

एआईएफएफ से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

चुनाव में कथित धांधली और अनियमितता का आरोप लगाते हुए जेएफए से जुड़े 10 जिलों के सचिवों और पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष रूप से कराये जाये. साथ ही, एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे से यह गुजारिश भी की गई है कि इस चुनाव के लिए नियुक्त किए जाने वाले पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी पूरी तरह निष्पक्ष होने चाहिए। गौरतलब है कि इस चुनाव के लिए झारखंड कैडर के सेवानिवृत्त प्रमोटी आईएएस अधिकारी इकबाल आलम अंसारी को चुनाव अधिकारी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें : 17 साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहे 32 परिवार, सोहराय तक न्याय नहीं मिला तो खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा