Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

IAS संतोष कुमार मल्ल से ED ने की लंबी पूछताछ, टेंडर घोटाला मामला में कार्रवाई तेज

INT News29 October 2026 at 05:53 pm

Bihar Tender Scam: रिशुश्री की तरफ से किए गए टेंडर घोटाला मामले को लेकर ED के तरफ से जारी समन के बाद आईएएस अधिकारियों से पूछताछ तेज कर दी गई है. ऐसे में गुरुवार को IAS संतोष कुमार मल्ल आज सुबह पटना स्थित ED कार्यालय पहुंचे थे. यहां ईडी ने उनसे लंबी पूछताछ की. ईडी के सामने IAS संतोष कुमार मल्ल ने अपना पक्ष रखा. ED की टीम ने घंटों पूछताछ को लेकर सवालों की लंबी लिस्ट पहले ही तैयार कर ली थी.

वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच

टेंडर घोटाला मामले में जांच अब वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई है. एक के बाद एक अधिकारियों से ईडी पूछताछ कर रही है. इससे पहले बुधवार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष IAS अधिकारी धर्मेंद्र कुमार से ईडी ने कई घंटों तक पूछताछ की थी. जानकारी के मुताबिक, सुबह 11 बजे से शाम करीब 6 बजे तक सात घंटे चली पूछताछ के दौरान रिशुश्री के साथ हुए चैट के अंश और कुछ अन्य सबूत दिखाकर 40 से ज्यादा सवाल किये गये.

धर्मेंद्र कुमार ने 2025 में की थी यूरोप की यात्रा

सूत्रों के मुताबिक, तत्कालीन आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र कुमार और उनकी पत्नी ने 16 जुलाई से 26 जुलाई 2025 के बीच यूरोप की यात्रा की थी. उस समय धर्मेंद्र कुमार बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआइसीएल) के प्रबंध निदेशक थे.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ईडी की ओर से अदालत में पेश रिपोर्ट के अनुसार, ठेकेदार रिशु श्री ने धर्मेंद्र कुमार और उनकी पत्नी की यूरोप यात्रा के दौरान 10,000 अमेरिकी डॉलर के बराबर राशि की व्यवस्था की थी. लेकिन उपलब्ध रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि पूरी राशि नकद दी गई थी या इसका कुछ हिस्सा किसी अन्य माध्यम से उपलब्ध कराया गया था.

इन अधिकारियों को भेजा गया समन

ईडी ने कई अधिकारियों को समन भेजा है. ईडी ने जिन अधिकारियों को नोटिस दिया है, उनमें बिहार प्रशासन के 6 आईएएस अधिकारी शामिल हैं. एजेंसी उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों को समझना चाहती है. संतोष कुमार मल्ल से पहले ED की टीम ने IAS धर्मेंद्र कुमार, IAS अभिलाषा कुमारी शर्मा और IAS सुनील यादव से पूछताछ कर चुकी है. योगेश सागर ने पूछताछ के लिए आने की तारीख आगे बढ़वा ली है. आनंद किशोर को 30 अक्टूबर को तलब किया गया है.

Also Read: फर्जी वोटरों और बांग्लादेशियों के मुद्दे पर संजय जायसवाल का बयान, 'इन्हें भारत में नहीं रहने दिया जाएगा'