समाचार · झारखंड
सहारा निवेशकों और एजेंटों की समस्याओं के समाधान की मांग, PMO को भेजा पत्र

अजित कुमार साहू की रिपोर्ट
घाघरा (गुमला). सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं के भुगतान की प्रक्रिया सरल करने की मांग को लेकर घाघरा के सहारा एजेंटों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के नाम डाक से पत्र भेजा. इससे पहले सहारा कार्यालय में एजेंटों की बैठक हुई. बैठक में सहारा कार्यकर्ताओं के रोजगार और निवेशकों के भुगतान के संबंध में तत्काल कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया.
15 लाख सहारा कार्यकर्ताओं के रोजगार पर संकट
एजेंटों ने बताया कि प्रधानमंत्री को भेजे गये पत्र में लाखों कार्यकर्ताओं और निवेशकों की समस्याओं के समाधान की मांग की गयी है. पत्र में कहा गया है कि करीब 15 लाख सहारा कार्यकर्ताओं के रोजगार पर संकट बना हुआ है, जबकि काफी संख्या में निवेशक अपनी जमा राशि के भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: मोतियाबिंद मरीजों के लिए राहत की खबर, 27 सितंबर को गुमला में लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर
परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित
एजेंटों के अनुसार लंबे समय से चली आ रही इस स्थिति से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है. रोजगार और भविष्य की सुरक्षा को लेकर भी लोगों के सामने कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं. एजेंटों ने सरकार से मामले में आवश्यक कार्रवाई कर निवेशकों के भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की. मौके पर कमलेश ठाकुर, गोपाल गोप, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, आजाद अली, संजय सिंह, प्रशांत कुमार, रोहित कुमार, विवेक कुमार, पुरुषोत्तम पासवान, सूरजमुनी देवी, दुर्गेश देवी, गायत्री देवी और सरिता देवी समेत कई एजेंट मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: चेन्नई में मजदूरी करने गया था युवक, ट्रांसफार्मर पर गिरने से झुलसा; इलाज के दौरान मौत