Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:सीहोर में नर्मदा तट से 3 पनडुब्बी मशीनें और 5 जेसीबी जब्त

INT News1 August 2026 at 01:48 pm

सीहोर जिले में नर्मदा नदी से अवैध रेत खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पनडुब्बी मशीनें जब्त की हैं। यह कार्रवाई भैरूँदा तहसील के ग्राम टिगाली स्थित नर्मदा तट पर की गई। एनजीटी द्वारा वर्षा काल में रेत खनन पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध उत्खनन जारी था। सूचना मिलने पर विभाग ने मौके पर दबिश देकर मशीनों को जब्त किया। एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बारिश के मौसम में नर्मदा नदी में रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद रेत माफिया नदी से अवैध तरीके से रेत निकालकर उसका परिवहन कर रहे थे। सूचना पर पहुंची खनिज विभाग की टीम खनिज अधिकारी राजकुमार बराठे के नेतृत्व में विभागीय टीम को सूचना मिली थी कि टिगाली क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी और खनन में लगी तीन पनडुब्बी मशीनों को जब्त कर लिया। पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई जिला खनिज विभाग इससे पहले भी अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। पूर्व की कार्रवाई में पांच जेसीबी मशीनें, एक पोकलैंड मशीन और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई थीं। बारिश के मौसम में पूरी तरह प्रतिबंध विभाग के अनुसार वर्षा काल में नर्मदा नदी से रेत निकालने पर प्रतिबंध है और मशीनों के माध्यम से खनन करना पूरी तरह अवैध है। इसके बावजूद जिले में लगातार अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। रेत माफिया पर सख्ती बढ़ेगी खनिज विभाग का कहना है कि अवैध रेत खनन और परिवहन को रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नर्मदा नदी में प्रतिबंध के दौरान खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।