national · दिल्ली
आरआरबी भर्ती 2026: पैरामेडिकल के 560 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 15 सितंबर से
INT News8 September 2026 at 01:46 pm

नई दिल्ली, 8 सितंबर। रेलवे में नौकरी करना आज भी हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के विभिन्न 560 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।