national · उत्तर प्रदेश
गोवर्धन में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, 12 किमी तक गूंजे जय श्रीराम के नारे
INT News25 October 2026 at 11:22 am

मथुरा, 25 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोवर्धन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने भव्य पथ संचलन निकाला। ब्रज प्रांत के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। करीब 12 किलोमीटर लंबे गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर निकले इस संचलन में संघ के घोष दल ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।