Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल में तूफान से बिजली की 35 लाइनों में फाल्ट:दुकानों के टीन उड़े, निगम के पास पहुंची 674 शिकायतें; 15 घंटे बत्ती गुल

INT News25 October 2026 at 01:49 pm

कैथल में रात को आए तुफान का असर रविवार को दिनभर देखने को मिला। पूरे जिले में 33 केवी की करीब 35 बिजली लाइनें पेड़ गिरने के कारण खराब हो गई, जिन्हें बिजली के कर्मचारी दिनभर रिपेयर करते रहे। निगम के पास जिलेभर से बिजली खराब होने की 674 शिकायतें पहुंची। कई जगहों पर तो शनिवार रात को गुल हुई बिजली रविवार दोपहर तक सुचारू नहीं हो सकी है। हालांकि शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुबह से ही ठीक की गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में लाइनें दोपहर तक ठीक नहीं हो पाई बिजली निगम के अधिकारियों ने कहा कि आज शाम तक सभी लाइनों को ठीक कर चालू कर दिया जाएगा। जगह-जगह गिरे पेड़ तूफान के कारण सड़कों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात भी अवरुद्ध रहा। कैथल शहर की बात करें तो शहर में करनाल रोड, अंबाला रोड, जींद रोड, आईटीआई के पास, नहर कॉलोनी के पास और लघु सचिवालय सहित कई जगहों पर पेड़ गिर गए। लोगों ने पेड़ों को एक तरफ हटाकर सड़कों को खोला और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। दुकानों के टीन टप्पर उड़े शहर में कई जगहों पर दुकानों के टीन टप्पर उड़ गए। दुकानदारों ने सुबह अपनी दुकानों पर पहुंचकर शेडों को दुरुस्त करवाया। ढांड रोड पर एक पैलेस का का पूरा का पूरा शेड उखड़कर खाली पड़ी जगह में जा गिरा। गनीमत रही कि वहां वपर उस दौरान कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। सुबह मालिक ने शेड को हटवाया। शाम तक ठीक हो जाएंगी लाइनें बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता भूपेंद्र सिहं ने बताया कि तूफान के कारण जिले में बिजली की करीब 35 लाइनों में फाल्ट आ गया था। दोपहर तक 30 के करीब लाइनों को ठीक करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि शाम तक सभी लाइनें ठीक करवाकर बिजली सुचारू कर दी जाएगी।