समाचार · छत्तीसगढ़
रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ चुनाव...नामांकन की प्रक्रिया पूरी:अध्यक्ष पद के लिए 3 दावेदार, 26 को नामांकन वापसी का दिन, 4 नवंबर को होगा मतदान
रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर नामांकन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार तिवारी और शतेन्द्र कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। अन्य पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। 26 अक्टूबर को नाम वापसी होगी, जबकि 27 अक्टूबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान 4 नवंबर को होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवीर क्रांति राय और संजय कुमार शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला) पद के लिए ज्योति किरण मार्कों और विमला महंत ने पर्चा भरा है। सचिव पद के लिए पांच दावेदार सचिव पद के लिए जय कुमार मालाकार, कोमल प्रसाद साहू, मेदिनी प्रसाद मिश्रा, संजय कुमार दास और शारदा मुल्लिक (कुलकर्णी) ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, सह सचिव पद के लिए भावेश स्वर्णकार और प्रेम नारायण मौर्य ने पर्चा भरा है। कोषाध्यक्ष पद के लिए शकुन्तला चौहान, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए गोपीराम यादव और ग्रंथालय सचिव पद के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव तथा कौशल सिंह राजपूत ने नामांकन दाखिल किया है। कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी नामांकन कार्यकारिणी सदस्य महिला (आरक्षित) के दो पदों के लिए दीपा निराला, काजल सिंह पैंकरा और सोनिया मिश्रा (जे.) के नामांकन स्वीकार किए गए हैं। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य (अनारक्षित) के चार पदों के लिए अहिल्या गुप्ता, प्रीति महत, प्रवीण कुमार साहू और शकुन्तला विश्वकर्मा के नामांकन स्वीकार किए गए हैं। 26 को नाम वापसी, 27 को अंतिम सूची चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार 26 अक्टूबर को प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद मंगलवार 27 अक्टूबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला अधिवक्ता संघ के मतदाता 4 नवंबर को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।