Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे में बस-बोलेरो में भिड़ंत, महिला की मौत:कोरिया में कुदरगढ़ धाम जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो की बस से टक्कर, 14 घायल

INT News25 October 2026 at 01:58 pm

कोरिया जिले में रविवार सुबह नेशनल हाईवे 43 में तेज रफ्तार बस और बोलेरो वाहन की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई। 14 अन्य सवार घायल हो गये, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। घटना चरचा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी निवासी श्रद्धालु रविवार सुबह बोलेरो वाहन में सवार होकर कुदरगढ़ जा रहे थे। चरचा थाना क्षेत्र के नगर जंगल में रांची से चिरमिरी जा रही राजहंस बस से बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चों सहित 14 घायल, एक की मौत हादसे में बोलेरो सवार एक महिला रितु सिंह की मौके पर मौत हो गई। चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर चरचा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल भेजा। हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। हादसा जमदुआरी घाट में हुआ है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थल को नेशनल हाईवे ने ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया है।

नेशनल हाईवे में बस-बोलेरो में भिड़ंत, महिला की मौत:कोरिया में कुदरगढ़ धाम जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो की बस से टक्कर, 14 घायल · Indian News Trust