Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फर्जी अधिकारी बन सरपंच प्रतिनिधि को दी क्लीन चिट:पलवल में 2 गिरफ्तार; IB का नकली पहचान पत्र, 4 मोबाइल और जांच रिपोर्ट बरामद

INT News25 October 2026 at 01:44 pm

पलवल में आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) का फर्जी अधिकारी बनकर सरपंच प्रतिनिधि को क्लीन चिट देने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी आईबी पहचान पत्र और जांच रिपोर्ट तैयार की थी। पावसर गांव के सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद यासीर के बारे में सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ था, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपों में आईबी की ओर से उसे क्लीन चिट दिए जाने का उल्लेख था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, जांच रिपोर्ट से जुड़े दस्तावेज और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेला भेजा एसपी दीप्ति गर्ग के निर्देशन में बहीन थाना पुलिस और सीआईए पलवल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मामले में 22 अक्टूबर को आदर्श कॉलोनी, पलवल निवासी गोविंद कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान 23 अक्टूबर को पावसर गांव निवासी मोहम्मद यासीर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर फर्जी जांच रिपोर्ट के दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद आलीमेव गांव निवासी यासीर अराफात को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पत्र बहीन थाना प्रभारी रतनपाल ने बताया कि ग्राम पंचायत आलीमेव के सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद यासीर के बारे में सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा था। इसमें आईबी की ओर से भ्रष्टाचार के आरोपों में क्लीन चिट देने की बात कही गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआईए पलवल प्रभारी नरेंद्र कुमार की टीम और बहीन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया मामला पुलिस के अनुसार, पावसर गांव निवासी मोहम्मद यासीर के कब्जे से फर्जी आईबी पहचान पत्र और आईफोन बरामद किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर फर्जी जांच रिपोर्ट के दस्तावेज और दो अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। मामले में शामिल दूसरे आरोपी यासीर अराफात निवासी आलीमेव को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि आईबी अधिकारी दिखने के लिए नकली पहचान पत्र और रिपोर्ट तैयार की गई थी। आवश्यक साक्ष्य और दस्तावेज बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को हथीन की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।