Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

कैंसर से जूझते हुए 200 मीटर दौड़े थे इरफान, डायरेक्टर से बोले- ये आखिरी टेक है, वरना...

INT News25 October 2026 at 01:54 pm

Abhinay Dev on Irrfan Khan: " लाइट, कैमरा... एक्शन" और एक शख्स बिना रुके 200 मीटर तक बेतहाशा दौड़ पड़ता है. पर्दे पर देखने वालों को लगता है कि यह सिर्फ एक बेहतरीन एक्टिंग का नमूना है, लेकिन किसी को क्या पता था कि वह अभिनेता अंदर ही अंदर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहा है. हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के नायाब हीरे 'इरफान खान' की, जिनकी आंखें बिना कुछ बोले ही हजारों कहानियां कह जाती थीं.

इरफान भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अब फिल्ममेकर अभिनय देव ने उनकी फिल्म 'ब्लैकमेल' के सेट का एक ऐसा दर्दनाक और भावुक कर देने वाला किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. शरीर में कैंसर के दर्द को छिपाए जब इरफान से दौड़ने वाले सीन के लिए एक और 'टेक' मांगा गया, तो उन्होंने एक ऐसी बात कही थी जिसने डायरेक्टर को भी सन्न कर दिया था.

'इसके बाद शायद मैं गिर जाऊंगा'

अभिनय देव ने हाल ही में इरफान खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैकमेल' की शूटिंग के दौरान एक ऐसा सीन था, जिसमें इरफान को बिना रुके करीब 200 मीटर तक दौड़ना था. निर्देशक को यह सीन एक ही शॉट में चाहिए था, इसलिए इरफान ने पूरी मेहनत के साथ इसे फिल्माया.

“This is the last take because after this, I might fall.” Those words from Irrfan Khan still hit hard when you know what he was going through. But the most heartbreaking part came later. 💔👇 During the shoot of Blackmail (2018), Irrfan was unwell, but director Abhinay Deo didn't know how serious his condition was. For one scene, Irrfan had to run nearly 200 metres and then deliver an emotionally demanding performance. He pushed through multiple takes. When Abhinay asked for one final take with tighter frames, Irrfan delivered those words. Only days later, Abhinay learned that Irrfan had been diagnosed with cancer. But perhaps the most heartbreaking part came later. While discussing a possible sequel to Blackmail, Abhinay told Irrfan to get treated, recover, and come back. They had another film to make together. Irrfan laughed and said they would. They never got that chance. ❤️‍🩹 Irrfan passed away in 2020, and Blackmail 2 never happened. What remains is Abhinay's memory of an actor who kept giving his all to the craft, even when he was battling a devastating illness.

— Life between overs (@OversLife) October 25, 2026

">

अभिनय देव के मुताबिक, इरफान ने पहले टेक के बाद दूसरा टेक भी दिया. इसके बाद निर्देशक ने बेहतर फ्रेम के लिए एक और टेक लेने की बात कही. तभी इरफान ने उनसे कहा,

'अभिनय, यह आखिरी टेक है, क्योंकि इसके बाद शायद मैं गिर जाऊंगा.'

यह सुनकर निर्देशक हैरान रह गए. उस वक्त उन्हें लगा कि शायद रात में शूटिंग करने की वजह से इरफान थक गए हैं. उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि अभिनेता इतनी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं.

बीमारी के बारे में नहीं बताया था

अभिनय देव ने बताया कि शूटिंग के दौरान इरफान ने अपनी तबीयत के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया था. वह लगातार अपने किरदार और सीन को बेहतर बनाने में लगे रहे. कुछ दिनों बाद जब निर्देशक को इरफान की बीमारी के बारे में पता चला, तो उन्हें उस रात की घटना याद आई.

फिल्ममेकर ने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा कि इरफान बेहद सहज कलाकार थे. वह अपने किरदारों की तैयारी गहराई से करते थे, लेकिन कैमरे के सामने उनका अभिनय बिल्कुल स्वाभाविक लगता था. उनके मुताबिक, इरफान की परफॉर्मेंस पानी की तरह सहज होकर बहती थी.

ये भी पढ़ें: हमें खेद है... बीच कॉन्सर्ट में बंद किया शिल्पा राव का माइक, विवाद बढ़ता देख इवेंट कंपनी ने मांगी माफी

' ब्लैकमेल 2' बनाने की भी हुई थी बात

अभिनय देव ने बताया कि फिल्म 'ब्लैकमेल' की शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने इरफान से इसके सीक्वल को लेकर भी बातचीत की थी. निर्देशक अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे और उन्हें लगा था कि इसकी दूसरी किस्त भी बनाई जा सकती है.

इरफान भी इस विचार से खुश थे. हालांकि, उन्होंने कहा था कि पहले वह अपना इलाज पूरा कर लें, फिर इस बारे में आगे बात करेंगे. बाद में जब फिल्म का रफ कट तैयार हो रहा था, तब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. इस वजह से सीक्वल पर आगे काम नहीं हो सका.

53 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

इरफान खान को साल 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने का पता चला था. यह एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है. उन्होंने विदेश में इलाज कराया और बीमारी के दौरान भी अपने काम के प्रति समर्पण बनाए रखा.

29 अप्रैल 2020 को 53 साल की उम्र में इरफान खान का निधन हो गया. उनके जाने से हिंदी सिनेमा ने एक ऐसा कलाकार खो दिया, जिसकी पहचान सिर्फ बड़े पर्दे पर निभाए किरदारों से नहीं, बल्कि अभिनय की अनोखी शैली से भी थी.

ये भी पढ़ें: छोटा रोल किया तो मारूंगा... जब 'काला' के सेट पर नाना पाटेकर ने लगा दी थी पंकज त्रिपाठी की क्लास