Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

सुकमा में डीआरजी जवानों ने मरीज को कंधे पर उठाया:वाहन नहीं मिला तो मरीज को अस्पताल पहुंचाया,सुरक्षा ड्यूटी से लौटते समय मरीज को देखा

INT News15 August 2026 at 02:50 pm

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा ड्यूटी पूरी कर लौट रहे DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। भीमापुरम में एक मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन नहीं मिला तो जवानों ने बिना देर किए चारपाई को अपने कंधों पर उठाया और मरीज को रायगुड़ा स्थित CRPF अस्पताल तक पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, DRG गोल्फ टीम के जवान स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था में तैनाती के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भीमापुरम में उनकी नजर परिजनों पर पड़ी, जो एक मरीज को चारपाई पर लेकर अस्पताल जाने की कोशिश कर रहे थे। मरीज की हालत गंभीर थी और उसे तत्काल इलाज की जरूरत थी।

जवानों ने उठाई चारपाई, पैदल अस्पताल पहुंचे मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं होने पर जवानों ने तुरंत मदद का फैसला किया। उन्होंने चारपाई को अपने कंधों पर उठाया और पैदल ही मरीज को रायगुड़ा कैंप स्थित CRPF अस्पताल तक लेकर गए। अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज को भर्ती कराया गया। सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता का भी संदेश माओवाद प्रभावित बस्तर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले जवानों की इस पहल ने उनके मानवीय पक्ष को सामने रखा है। देश की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार इन्हीं कंधों ने एक जरूरतमंद की मदद के लिए चारपाई भी उठाई। जवानों की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।