Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम में हाई-प्रोफाइल चोरों का गजब कारनामा:10 लाख की गाड़ी में आए, केमिकल इंजीनियर की कार के अलॉय-व्हील निकालकर ले गए

INT News15 August 2026 at 03:37 pm

गुरुग्राम में शातिर चोरों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि अब वे रिहायशी इलाकों में बड़ी आसानी से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही हैरान करने वाला मामला थाना खेरकी दौला क्षेत्र से सामने आया है। यहां चोरों ने पीपीजी एशियन पेंट्स कंपनी में कार्यरत एक सीनियर केमिकल इंजीनियर की कार को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने बेहद शातिराना अंदाज में गाड़ी के चारों कीमती टायर अलॉय व्हील समेत गायब कर दिए। सुबह जब कार मालिक अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, तो वहां का नज़ारा देखकर दंग रह गए। उनकी कार बिना पहियों के खड़ी थी। कार मालिक अभिषेक पांडेय ने बताया कि वह सेक्टर 86 स्थित ‘अर्बन पिरामिड स्क्वायर’ सोसाइटी के निवासी हैं और नामी कंपनी में बतौर केमिकल इंजीनियर के रूप में सेल्स टीम में है। उन्होंने अपनी मारुति स्विफ्ट का टॉप मॉडल गाड़ी रात 8:00 बजे सोसाइटी के बाहर सर्विस रोड के किनारे सुरक्षित पार्क किया था। सुबह कार की हालत देख उड़े होश

सुबह करीब 12:10 बजे जब वह अपनी कार के पास पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी चमचमाती टॉप मॉडल स्विफ्ट कार के चारों पहिए गायब थे। चोरों ने बड़ी ही चालाकी और तकनीकी सफाई से कार के चारों ओर जैक लगाकर अलॉय व्हील सहित टायर खोल लिए। गाड़ी जमीन पर न गिरे और पहिए निकालने में आसानी हो, इसके लिए चोरों ने कार के नीचे ईंटें लगा दी थीं। अभिषेक ने तुरंत सोसाइटी के गार्ड्स और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन इस हैरान कर देने वाली वारदात के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी। बलेनो में सवार होकर आए चोर

एक प्रतिष्ठित कंपनी के केमिकल इंजीनियर की कार से इस तरह सरेआम टायर चोरी हो जाने की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित अभिषेक पांडेय ने पुलिस को बताया कि उसी की सोसाइटी के एक और व्यक्ति की कार के भी तीन टायर चोरी किए गए हैं। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि आरोपी 10 लाख की बलेनो कार में सवार होकर आए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके चोरी हुए कीमती अलॉय व्हील व टायर जल्द से जल्द बरामद किए जाएं। खेरकी दौला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सोसाइटी के मुख्य द्वार व सर्विस रोड के आसपास लगे सीसीटीवीकैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों के इस शातिर गिरोह का सुराग लगाया जा सके।