Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फरीदाबाद में तीन फास्ट फूड दुकानों में लगी आग:हजारों रुपए का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, शरारती तत्वों पर शक

INT News15 August 2026 at 03:57 pm

फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में तीन नंबर पुलिया के पास शनिवार तड़के सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच तीन फास्ट फूड की दुकानों में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास से गुजर रहे लोगों ने स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो दुकान के तीनों दुकानों के अंदर से धुंआ निकलता दिखा और आग भी लगी हुई थी। स्थानीय निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि सुबह के समय लोगों ने दुकानों से आग की लपटें उठती देखीं। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और आसपास बनी करीब तीन फास्ट फूड की दुकानें इसकी चपेट में आ गई थी। दुकानों में रखा कीमती सामान जला दुकानों में रखा फास्ट फूड बनाने का सामान, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। आग से दुकानदारों को काफी आर्थिक नुकसान होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुकानदार रात करीब 11 बजे अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद तड़के दुकानों में आग लग गई। स्थानीय निवासी सौरभ कुमार ने आग की घटना को लेकर शरारती तत्वों की भूमिका की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से यहां दुकानें चल रही हैं, लेकिन इससे पहले इस तरह की आग लगने की घटना सामने नहीं आई। फायर ब्रिगेड ने आधा घंटे में पाया काबू वहीं, सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर स्टेशन ऑफिसर सुखबीर यादव ने बताया कि टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि दुकानें लकड़ी से बनी हुई थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी या फिर किसी शरारती तत्व ने दुकानों में आग लगाई। यहां देखें फोटो…