Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

हथियारबंद बदमाशों ने 7 गैस सिलेंडर लूटे:कोरबा में IOC गेट के सामने 4-5 नकाबपोशों ने ट्रक रुकवाया,चालक को बंदूक दिखाई

INT News15 August 2026 at 03:46 pm

कोरबा में स्वतंत्रता दिवस की सुबह कोरबा में हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। दर्री थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के गेट के सामने बदमाशों ने गैस सिलेंडर से लदे ट्रक को रोककर 7 भरे हुए सिलेंडर लूट लिए। वारदात तड़के करीब 4 बजे की है। बदमाश स्कॉर्पियो वाहन से आए थे और ट्रक चालक को बंदूक दिखाकर मौके से फरार हो गए। स्कॉर्पियो से पहुंचे थे 4-5 नकाबपोश बदमाश जानकारी के मुताबिक, IOC से गैस सिलेंडर लेकर एक ट्रक बिरला की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में सवार 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया। सभी ने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे। कनपटी पर बंदूक तानकर धमकाया ट्रक चालक जयपाल दास ने बताया कि जब वह सुबह करीब 4 से 4:10 बजे अपनी लोडेड गाड़ी के पास पहुंचा, तो उसने कुछ लोगों को ट्रक से सिलेंडर निकालते देखा। इसी दौरान एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर छोटी बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के पास तलवारनुमा हथियार भी था। चालक के मुताबिक, इस दौरान गोली चलने जैसी आवाज भी सुनाई दी। वापस आया तो 7 सिलेंडर गायब मिले डर के कारण चालक वहां से अपने साथियों को घटना की जानकारी देने चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर ट्रक से 7 भरे हुए गैस सिलेंडर गायब मिले। बदमाश सिलेंडर स्कॉर्पियो में लादकर फरार हो चुके थे। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश के लिए जांच की जा रही है। चालक के मुताबिक, अंधेरा और बदमाशों के चेहरे ढंके होने के कारण वह किसी को पहचान नहीं सका।