Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

निजी दुकान से 24 क्विंटल सरकारी चावल जब्त:गरीबों को बांटा जाना था, राशन दुकान पर स्टॉक में डेढ़ क्विंटल गेहूं कम मिला

INT News15 August 2026 at 03:38 pm

बालाघाट जिले में गरीबों के हक के शासकीय फोर्टिफाइड चावल की हेराफेरी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को को खाद्य विभाग ने रामपायली स्थित एक निजी दुकान पर छापा मारकर 24 क्विंटल सरकारी चावल जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद की गई। यह चावल रामपायली की शासकीय उचित मूल्य दुकान से गरीबों को बांटा जाना था। आरोप है कि सोसायटी के विक्रेता और निजी दुकानदार मुकेश ढोढरे की मिलीभगत से यह अवैध खेल चल रहा था। राशन न मिलने पर हितग्राहियों ने सीधे कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई थी। दुकान से मिला 24 क्विंटल चावल, राशन दुकान में भी मिली गड़बड़ी कलेक्टर के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निहारिका अवस्थी चौबे और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में मुकेश ढोढरे की दुकान से 24 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल मिला, जिसे जब्त कर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन को सौंप दिया गया है। वहीं, जब शासकीय उचित मूल्य दुकान का स्टॉक जांचा गया, तो वहां भी 2 क्विंटल चावल और डेढ़ क्विंटल गेहूं कम पाया गया। बाकी 22 क्विंटल चावल कहां से आया? जांच जारी अधिकारियों का कहना है कि अगर राशन दुकान के विक्रेता ने निजी दुकानदार को केवल 2 क्विंटल चावल दिया था, तो बाकी 22 क्विंटल चावल ढोढरे के पास कहां से आया? पुलिस और प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि निजी दुकानदार ने किन-किन अन्य सोसायटियों से चावल खरीदा था। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।