समाचार · हरियाणा
कैथल में युवक पर गंडासी व लाठियों से हमला:आरोपी बोले- हमें जेल में जाना है, तुम सबको जान से मारकर जाएंगे
कैथल के चीका शहर में करीब आठ युवकों से पड़ौस के ही एक युवक पर डंडे, लाठी और गंडासियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने कहा कि हमें जेल में जाना है और तुम सबको जान से मारकर ही जाएंगे। इस संबंध में युवक के चाचा ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मजदूरी करता है युवक नंबर 12 खरौदी रोड चीका निवासी सतीश ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 वर्षीय भतीजा विशाल मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। कल उसका भतीजा अपने घर पर मौजूद था। वह अपने किसी काम से घर से बाहर जा रहा था। इस दौरान पड़ौस में रहने वाले अक्षय व उसके साथ 6-7 अन्य युवकों ने उसके भतीजे का रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ कहासुनीं की और उस पर लाठी, डंडे व गंडासियों से हमला कर दिया। इस हमले में उसका भतीजा गम्भीर रूप से घायल हो गया। कैथल से रोहतक रैफर किया वे उसे घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल गुहला में इलाज के लिए लेकर गए, वहां पर उसकी हालत को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में रैफर कर दिया गया। बाद में उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। उसके भतीजे का अभी पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। आरोपियों ने उसके भतीजे व परिवार को जान से मारने की धमकियां दी हैं और कहा है कि हमें जेल में जाना है, तुम सबको जान से मारकर ही जाएंगे। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चीका थाना के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।