Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

लाल किले से भाषण के दौरान अटके पीएम मोदी, विपक्ष ने कहा- 'बिना टेलीप्रॉम्प्टर के महामानव'

INT News15 August 2026 at 03:50 pm

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने पीएम मोदी के भाषण का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सवाल खड़े किए. संबोधन के दौरान जब प्रधानमंत्री 2014 के बाद से भारत की जैव-अर्थव्यवस्था (बायो-इकोनॉमी) में हुई प्रगति का जिक्र कर रहे थे, तब वे बोलते-बोलते कुछ क्षणों के लिए रुके और उन्हें अपने लिखित नोट्स देखने पड़े.

पवन खेड़ा ने कहा- 'टेलीप्रॉम्प्टर के बिना महामानव'

पीएम मोदी के वीडियो क्लिप को साझा करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए लिखा, "बिना टेलीप्रॉम्प्टर के महामानव." खेड़ा ने अपने पोस्ट में रील वाले टेप को भी दिखाया, जिसमें टेप से रील बाहर निकला हुआ दिख रहा है. वहीं, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री के आत्मविश्वास और संबोधन की शैली पर सवाल उठाए.

पीएम मोदी ने पिछले 4 साल में दिया सबसे छोटा भाषण

इस बार प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण पिछले चार वर्षों में सबसे छोटा (लगभग 75 मिनट) रहा, जबकि 2023 में उन्होंने लगभग 90 मिनट का भाषण दिया था. संक्षिप्त होने के बावजूद, अपने इस संबोधन में उन्होंने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, एमएसएमई (MSME), उच्च शिक्षा, कोचिंग संस्थानों और नक्सलवाद जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने लाल किले से पेश किया ‘सप्तधारा’ विजन, क्या है विकसित भारत के लिए 7 शक्तियों का पूरा प्लान?

ये भी पढ़ें: दूसरे साल भी लाल किले के समारोह में शामिल नहीं हुए राहुल-खरगे, गिरिराज ने उठाए सवाल