समाचार · मध्य प्रदेश
धार महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज:पति, सास और ससुर पर केस दर्ज, तीनों आरोपी हुए फरार
धार महिला थाने में बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम बामनिया रुण्ड्री की एक विवाहिता की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के बाद से दहेज की मांग का आरोप पीड़िता ने 13 जुलाई को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि शादी के बाद से पति, सास और ससुर लगातार दहेज में रुपए-पैसों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट और जान से मारने की धमकी शिकायत के अनुसार, 4 जून 2026 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज महिला थाना पुलिस ने जांच के बाद मनीष पिता जगदीश कछावा, रेखाबाई पति जगदीश कछावा और जगदीश पिता बाबू कछावा, निवासी ग्राम बामनिया रुण्ड्री, थाना बदनावर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 296(ए), 115(2), 351(2), 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।