Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दतिया में मोबाइल दुकान में चोरी:नकाबपोश चोर बोरी में भरकर ले गया फोन, CCTV में कैद

INT News13 August 2026 at 09:41 pm

दतिया शहर के ज्योति कॉम्प्लेक्स स्थित एक मोबाइल दुकान में बुधवार-गुरुवार की देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार रात अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। नकाबपोश चोर सब्बल लेकर दुकान के पास पहुंचा और शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। इसके बाद दुकान में रखे विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन एक बोरी में भरकर पीठ पर लादा और मौके से फरार हो गया। चोर आते जाते कैमरे में कैद हुआ है। जिसका फुटेज अब सामने आया है। दुकान संचालक विनय टिलवानी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 12-13 अगस्त की दरमियानी रात करीब 2 से 2:40 बजे के बीच चोर ने दुकान को निशाना बनाया। सुबह करीब 11 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला और अंदर रखे मोबाइल गायब थे। CCTV फुटेज में रात करीब 2:04 बजे एक युवक मुंह पर तौलिया बांधकर हाथ में सब्बल लिए दुकान की ओर आता दिखाई दे रहा है। वह पहले ताला तोड़ता है और फिर दुकान के अंदर प्रवेश करता है। करीब 2:32 बजे वह मोबाइल से भरी बोरी लेकर बाहर निकलता है और उसे पीठ पर लादकर फरार हो जाता है। चोरी हुए मोबाइलों की कंपनीवार संख्या, मॉडल और कीमत की सूची दुकानदार द्वारा पुलिस को अलग से दी जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। टीआई दिनेश राजपूत का कहना है कि, फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलसा कर दिया जाएगा।