Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सीवरेज परियोजना में लापरवाही पर 5 कंपनियां ब्लैकलिस्ट:भोपाल, देवास, सतना नगर निगम और पीथमपुर नगरपालिका में काम करने वाली एजेंसियों पर एक्शन

INT News13 August 2026 at 10:56 pm

प्रदेश में अमृत मिशन की परियोजनाओं में लेटलतीफी पर नगरीय विकास विभाग के कमिश्नर ने एक्शन लेते हुए 5 निर्माण एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इन निर्माण एजेंसियों को भोपाल, देवास, सतना और पीथमपुर में परियोजना वर्क पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ब्लैकलिस्ट की गई फर्मों के किसी भी नए टेंडर, प्रस्ताव या बोली को नगरीय प्रशासन विभाग एवं इसके अधीनस्थ निकायों द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। नगरीय विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि अमृत मिशन की परियोजनाएं सीधे आमजन की मूलभूत सुविधाओं एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं। इनके पूरा करने में अनावश्यक विलंब, स्वीकृत कार्ययोजना से हटकर काम करने और एग्रीमेंट के दायित्वों को पूरा करने में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। आयुक्त भोंडवे ने अमृत मिशन की अल्प प्रगति वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में आज संचालनालय के सभाकक्ष में संबंधित नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं संविदाकारों का पक्ष सुनने के बाद यह निर्णय लिया है। इनके द्वारा एजेंसियों को जारी कारण बताओ नोटिस, प्रतिवेदनों एवं अभिमत का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। इसके बाद कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर 5 निर्माण एजेंसियों (संविदाकारों) को ब्लैकलिस्ट करने का प्रशासनिक निर्णय लिया गया। ब्लैकलिस्ट कंपनियों को विभाग में नहीं मिलेगा काम आयुक्त भोंडवे ने स्पष्ट किया कि काली सूची में दर्ज किए जाने की अवधि के दौरान इन फर्मों की किसी भी नवीन निविदा, प्रस्ताव अथवा बोली को नगरीय प्रशासन विभाग एवं इसके अधीनस्थ निकायों द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संबंधित नगरीय निकायों को अनुबंध की शर्तों के अनुसार आवश्यक दंडात्मक संविदात्मक कार्रवाई पूरा करने तथा जनहित में अवशेष कार्यों को बिना किसी व्यवधान के नियमानुसार शीघ्र पूर्ण कराने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग द्वारा अमृत मिशन की परियोजनाओं की सतत एवं उच्चस्तरीय समीक्षा जारी रहेगी।