national · झारखंड
सीएम हेमंत सोरेन ने खनिज संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप लगाई गुहार, पत्र लिखकर कहा- यह संघीय ढांचे के प्रतिकूल
INT News13 August 2026 at 10:56 pm

रांची, 13 अगस्त। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संसद के दोनों सदनों से पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पांच पन्नों का पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने विधेयक को केंद्र-राज्य संबंधों के संतुलन और झारखंड की वित्तीय स्वायत्तता के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है। सीएम ने यह पत्र सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।