national · मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: बालाघाट में बच्चों में फैली मौसमी बीमारी, विपक्ष ने 9 बच्चों की मौत का किया दावा
INT News13 August 2026 at 11:02 pm

भोपाल, 13 अगस्त। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फैली मौसमी बीमारी की चपेट में बड़ी संख्या में बच्चे आए हैं।प्रशासन का दावा है कि अधिकांश बच्चे स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं और 20 बच्चों का उपचार चल रहा है जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का दावा है कि 9 बच्चों की मौत हुई है।