national · दिल्ली
'लोकतंत्र में ऐसे हमलों के लिए कोई जगह नहीं', सुखबीर बादल पर हमले को लेकर उमर अब्दुल्ला
INT News13 August 2026 at 10:57 pm

नई दिल्ली, 13 अगस्त। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद देशभर में राजनीति गरमा गई है। हमले की जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से लेकर अकाली दल के नेताओं ने कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।