Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

स्वतंत्रता दिवस से पहले नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मेट्रो स्टेशन और मॉल में सघन चेकिंग अभियान

INT News13 August 2026 at 11:01 pm

नोएडा, 13 अगस्त। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नोएडा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, मेट्रो स्टेशनों, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।