national · दिल्ली
स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, वायुसेना प्रमुख से मिली प्रशंसा
INT News13 August 2026 at 11:01 pm

नई दिल्ली, 13 अगस्त। भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने लड़ाकू विमान संचालन और हवाई युद्धक रणनीति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वह टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (टीएसीडीई), ग्वालियर से फाइटर कॉम्बैट लीडर (एफसीएल) योग्यता हासिल करने वाली भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।