Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

15 हजार करोड़ के निवेश वादों के साथ आईबीईटी 2026 का समापन, ग्रीन एनर्जी हब के रूप में उभर रहा उत्तर प्रदेश

INT News13 August 2026 at 10:52 pm

गौतमबुद्धनगर, 13 अगस्त। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (आईबीईटी) 2026 का गुरुवार को समापन हो गया। एक्सपो के दौरान बायोएनर्जी सेक्टर में करीब 15,000 करोड़ के अनुमानित निवेश वादों और समझौता ज्ञापनों के सामने आने से प्रदेश में ग्रीन एनर्जी और बायोएनर्जी क्षेत्र की संभावनाओं को नई मजबूती मिली है।