national
रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा और बिलासपुर एयरपोर्ट के उन्नयन की मांग को लेकर सांसद ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात
INT News13 August 2026 at 11:00 pm

नई दिल्ली/रायपुर, 13 अगस्त। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में हवाई सेवाओं और विमानन अधोसंरचना के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।