sports
135वां डूरंड कप: लॉमसांगजुआला की हैट्रिक, जमशेदपुर एफसी ने इंडियन एयर फोर्स एफटी को 6-0 से हराया
INT News13 August 2026 at 10:54 pm

रांची, 13 अगस्त। 135वें डूरंड कप के 'ग्रुप-सी' के आखिरी मैच में, जमशेदपुर एफसी ने इंडियन एयर फोर्स एफटी को 6-0 से करारी शिकस्त दी। गुरुवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में इस शानदार जीत में 17 वर्षीय लॉमसांगजुआला की 25 मिनट में लगाई गई हैट्रिक और अमन सीके के बेहतरीन खेल का अहम योगदान रहा।