समाचार · बिहार
धनतेरस से पहले बिहार में सोने-चांदी का नया रेट जारी, 10 ग्राम गोल्ड की कीमत जानकर चौंक जाएंगे, चांदी भी हुई महंगी?

Gold-Silver Rate: धनतेरस और दिवाली का त्योहार नजदीक है. ऐसे में सराफा बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है. सोने-चांदी की खरीदारी के लिए लोग अभी से तैयारी कर रहे हैं. कोई गहनों की बुकिंग करा रहा है तो कोई बाजार में भाव का इंतजार कर रहा है. ग्राहकों को लुभाने के लिए ज्वेलर्स ने भी खास ऑफर और एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. इस बीच पटना में सोने और चांदी की ताजा कीमतें सामने आ गई हैं. आइए जानते हैं कि 3 नवंबर 2026 को पटना के सराफा बाजार में सोना और चांदी किस भाव पर बिके.
पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 13,870 रुपये प्रति ग्राम
पटलीपुत्र सराफा संघ की ओर से जारी रेट कार्ड के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 13,870 रुपये प्रति ग्राम रही. यानी 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए ग्राहकों को 1,38,700 रुपये खर्च करने होंगे.
वहीं, गहने बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 12,705 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई. 18 कैरेट सोने का भाव 10,105 रुपये प्रति ग्राम रहा. इसके अलावा 14 कैरेट सोने की कीमत 8,190 रुपये प्रति ग्राम बताई गई है.
कितने कैरेट सोने का क्या है भाव?
सोने की शुद्धता के हिसाब से उसकी कीमत भी अलग-अलग होती है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. वहीं, गहने बनाने में आमतौर पर 22 और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है.
पटना में जारी रेट कार्ड के मुताबिक सोने की कीमतें इस प्रकार हैं.
24 कैरेट सोना: 13,870 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 12,705 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 10,105 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट सोना: 8,190 रुपये प्रति ग्राम
पटना में चांदी का भाव 1.82 लाख रुपये प्रति किलो
सोने के साथ चांदी की कीमतों पर भी ग्राहकों की नजर है. पटलीपुत्र सराफा संघ के रेट कार्ड के अनुसार, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 1,82,000 रुपये प्रति किलो रहा. यानी एक ग्राम चांदी की कीमत 182 रुपये है.
वहीं, 990 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1,80,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई. 925 शुद्धता वाले चांदी के आभूषणों का भाव 179 रुपये प्रति ग्राम रहा. इसके अलावा 800 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 161 रुपये प्रति ग्राम बताई गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
धनतेरस से पहले ज्वेलर्स दे रहे खास ऑफर
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. यही वजह है कि त्योहार से पहले ही सराफा बाजार में खरीदारी की तैयारी शुरू हो गई है. कई ग्राहक अपनी पसंद के गहने पहले से बुक करा रहे हैं.
ज्वेलर्स भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एडवांस बुकिंग और विशेष ऑफर दे रहे हैं. इसका फायदा उन ग्राहकों को मिल सकता है, जो त्योहार के दिन बाजार की भीड़ से बचना चाहते हैं. साथ ही अपनी पसंद का डिजाइन पहले ही सुरक्षित करना चाहते हैं.
सोना-चांदी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सराफा संघ की ओर से जारी ये कीमतें आधार दर हैं. इन पर तीन प्रतिशत जीएसटी अलग से देना होगा. इसके अलावा सोने-चांदी के गहने खरीदने पर मेकिंग चार्ज भी जुड़ सकता है.
इसलिए खरीदारी से पहले दुकानदार से अंतिम कीमत जरूर पूछ लें. सोने की शुद्धता और हॉलमार्क की जांच भी करें. इससे खरीदारी के समय किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
Also Read: दिल्ली से लौटते ही नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी, PM मोदी का संदेश लेकर पहुंचे, जानिए 20 मिनट की मुलाकात में क्या हुई बात