Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

यूरोपीय इंजीनियरिंग अकादमी में चुने गए आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप

INT News14 August 2026 at 12:46 pm

नई दिल्ली, 14 अगस्त। विज्ञान की दुनिया में भारत के लिए एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप को स्वीडन के गोथेनबर्ग स्थित यूरोपीय इंजीनियरिंग अकादमी का पूर्ण सदस्य चुना गया है। उन्हें नैनो विज्ञान, जल शुद्धिकरण और कम लागत वाली स्वच्छ पेयजल तकनीकों के क्षेत्र में उनके अग्रणी योगदान के लिए यह सम्मान मिला है।