समाचार · हरियाणा
भिवानी में सीएम विंडो की शिकायतों की समीक्षा:OSD ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जांची स्थिति; बोले- निपटारे में लापरवाही नहीं चलेगी
भिवानी में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सीएम विंडो शिकायत निवारण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सीटीएम अनिल कुमार ने की। वहीं दूसरी ओर बैठक के दौरान चंडीगढ़ मुख्यालय से ओएसडी राकेश सिंधू वीसी के माध्यम से प्रदेशभर से सीएम विंडो एमीनेंट पर्सन से शिकायतों के निवारण जानकारी ली। ओएसडी राकेश सिंधू ने जिला से एमिनेंट पर्सन से सीधे संवाद करते हुए समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निपटारे की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने एमिनेंट पर्सन से शिकायतकर्ता की संतुष्टि और एटीआर पर हस्ताक्षर करने बारे जानकारी ली। निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली अधिक से अधिक शिकायतों का समाधान हो। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं एमिनेंट पर्सन मौजूद रहते हैं, जिससे आपसी तालमेल के साथ शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव है। समाधान शिविरों का उद्देश्य है कि आमजन को अपनी शिकायत के समाधान के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना न पड़े। निवारण की सीएम स्वयं करते हैं समीक्षा सीटीएम अनिल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निवारण की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समीक्षा करते हैं। ऐसे में प्रत्येक अधिकारी शिकायतों के निपटारे में गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता बरतें। बैठक में ये रहे शामिल बैठक में डीडीपीओ सोमबीर कादियान, डीएसपी अनूप कुमार, सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सीएमजीजीए रिषव रंजन, जिला समाज कल्याण से रविन्द्र, जन स्वास्थ्य विभाग से सुनील रंगा के अलावा गैर सरकारी सदस्य नरेंद्र ग्रेवाल, अनिल सोलंकी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।