Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

भिवानी में झुप्पा रोड पर सड़क किनारे गहरा कटाव:बारिश में हादसा होने का खतरा; तुरंत मरम्मत करवाने की मांग

INT News14 August 2026 at 01:33 pm

भिवानी जिले के लोहारू के पुराने शहर स्थित झुप्पा रोड पर मसानी माता मंदिर के सामने बरसाती पानी के कारण सड़क किनारे गहरा कटाव हो गया है। इस कटाव से यहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरसाती पानी के तेज बहाव के कारण सड़क के किनारे की मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा बह गया है, जिससे सड़क का किनारा कमजोर हो गया है। बरसात के दौरान पानी का बहाव बढ़ने पर कटाव के और अधिक गहरा होने की आशंका है। कटाव का सही अनुमान लगाना मुश्किल लोगों का कहना है कि रात्रि के समय और बरसात के दौरान सड़क किनारे हुए इस कटाव का सही अनुमान लगाना मुश्किल होता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इस मार्ग पर सुबह और शाम के समय लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, जिसमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। बारिश में हो सकता है हादसा स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि समय रहते इस कटाव की मरम्मत नहीं की गई, तो आगामी बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है। सड़क का किनारा और अधिक टूटने से राहगीरों और वाहन ड्राइवरों के लिए खतरा बढ़ जाएगा। जल्द मरम्मत करवाने की मांग स्थानीय निवासी कृष्ण, विक्रम, दिलबाग, दलबीर, कर्मबीर, प्रमोद और कैलाश शर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन तथा संबंधित विभाग से मसानी माता मंदिर के सामने हुए कटाव का जल्द निरीक्षण कर मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक इंतजाम करने पर भी जोर दिया है। इस संबंध में नगरपालिका के जेई कृष्ण सैनी ने बताया कि ठेकेदार को जल्द ही मौके पर भेजकर सड़क किनारे हुए कटाव को ठीक करवाया जाएगा।