समाचार · मध्य प्रदेश
सीधी के कुसमी में ट्रैक्टर धंसने से व्यक्ति घायल:बदहाल सड़क-स्टाफ डैम से ग्रामीण परेशान; SDM से पक्की सड़क-जलभराव के समाधान की मांग
सीधी जिले के ग्राम पंचायत कुसमी में सड़कों की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे धंस गई, जिससे राम भवन नामक व्यक्ति घायल हो गए। पंचायत भवन के आसपास की सड़कों में लंबे समय से कीचड़ और गड्ढों हो गए हैं। इससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार केवल अस्थायी मरम्मत की जाती है, जो बारिश के बाद फिर से खराब हो जाती है। इस संबंध में शुक्रवार को जनपद पंचायत CEO से शिकायत की गई। अस्थायी मरम्मत के बजाय पक्की सड़क की मांग पंचायत भवन के पास सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क का स्थायी समाधान करते हुए पीसीसी (PCC) सड़क बनाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। इसी ग्राम पंचायत में मके निर्माण से जुड़ी एक और समस्या सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक, पंचायत द्वारा बनाए गए इस डैम की 'पंखी' (ऊंचाई) हाल ही में बढ़ा दी गई है। इसके कारण बारिश के दौरान पानी का बहाव बढ़ गया है और साकेत मोहल्ले के कई घरों में पानी घुसने लगा है। इससे मिट्टी का कटाव भी तेजी से हो रहा है। ग्रामीण बंटी पंडित ने बताया कि लगातार बारिश के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। कुछ घरों के गिरने की भी आशंका है। ग्रामीणों ने SDM से समाधान की अपील की ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी और SDM कुसमी से मौके का निरीक्षण करने की मांग की है। साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने और सड़क एवं जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने की भी अपील की है। जनपद पंचायत CEO ज्ञानेंद्र मिश्रा ने ग्रामीणों को तत्काल जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।