समाचार · छत्तीसगढ़
कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाने वाली युवतियां गिरफ्तार...VIDEO:वीडियो-फोटो बनाकर रेप केस में फंसाने की दी थी धमकी, पार्लर संचालिका और छात्रा जेल भेजी गईं
राजधानी रायपुर में एक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली दो युवतियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका और दूसरी कॉलेज की छात्रा है। दोनों ने कारोबारी को झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूली थी। पीड़ित कारोबारी का नाम जयंत चौधरी और उसे ब्लैकमेल करने वाली युवतियों का नाम नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता जयंत चौधरी (38), निवासी न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी (शंकर नगर) ने पुलिस को बताया कि मई 2026 में गुढ़ियारी थाने में उसकी मुलाकात नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से हुई थी। इसके बाद दोनों नौकरी और पार्लर खोलने के बहाने लगातार पैसों की मांग करने लगीं। 14 जून को युवतियों ने कारोबारी को मिलने बुलाया और कार में नशीली सिगरेट जलाई। कारोबारी ने चक्कर आने के बाद आरोपी युवतियां उसके घर पहुंचाने के बहाने साथ गई और उसका फोटो-वीडियो बना लिए। अगले दिन से दोनों ने गलत काम का आरोप लगाते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 25 हजार लेने के बाद भी ऑफिस पहुंचकर दी धमकी बदनामी के डर से कारोबारी ने 25 जून को तरुण नगर हाट बाजार के पास युवतियों को 25 हजार रुपए नकद दिए। इसके बाद भी आरोपियों की डिमांड कम नहीं हुई। 1 जुलाई को दोनों युवतियां कारोबारी के ऑफिस के बेसमेंट में घुस गईं और उसकी कार से रुपयों का बैग निकालने की कोशिश की। हद तो तब हो गई जब 10 जुलाई को दोनों ऑफिस के भीतर घुस गईं और पूरे स्टाफ के सामने गाली-गलौज करते हुए दोबारा मोटी रकम न देने पर रेप केस दर्ज कराने की धमकी दी। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार कारोबारी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और अवैध उगाही का मामला दर्ज दोनों के खिलाफ जांच की और गिरफ्तार करके न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा सहायक पुलिस आयुक्त रमकांत साहू ने बताया, कि कारोबारी की शिकायत पर उसे ब्लैकमेल करने वाली युवतियों के खिलाफ जांच की गई। युवतियों के खिलाफ पीड़ित को ब्लैकमेल करने का सबूत मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है।