Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बड़वारा में मजदूर-किसानों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:तेज बारिश में भी 10 किलोमीटर लंबी रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे

INT News15 August 2026 at 02:58 pm

कटनी जिले के बड़वारा तहसील के ग्राम विलायत कला में मजदूर संघ ने तिरंगे के सम्मान में मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकाली। मजदूर नेता शिवेंद्र सिंह उर्फ संदीप सिंह के नेतृत्व में निकली रैली करीब 10 किलोमीटर का सफर तय कर बड़वारा नगर पहुंची। इसमें मजदूरों, किसानों और युवाओं ने भाग लिया। विलायत कला से शुरू हुई रैली रैली का शुभारंभ विलायत कला स्थित मजदूर संघ कार्यालय से हुआ। सैकड़ों मजदूर और किसान हाथों में तिरंगा लेकर बाइक पर सवार होकर देशभक्ति गीतों की धुन पर निकले। रैली धनवारा, नेगवा और लखाखेरा गांव होते हुए बड़वारा पहुंची। बड़वारा पहुंचने के बाद रैली ने प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों का भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने रैली का स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद रैली वापस विलायत कला पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। एकता और अखंडता को समर्पित रैली रैली को संबोधित करते हुए मजदूर नेता संदीप सिंह ने कहा कि मजदूरों और किसानों ने मिलकर तिरंगे के सम्मान में यह यात्रा निकाली है। उन्होंने कहा कि रैली देश की एकता और अखंडता को समर्पित है। मजदूर और किसान देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। रैली के दौरान पूरे मार्ग पर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे गूंजते रहे। आयोजन में मजदूर, किसान, युवा और क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए।