Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन:रायगढ़ के छाल में कई समस्याओं को लेकर सौंपा आवेदन, कहा- मांग पूरी नहीं हो रही

INT News19 August 2026 at 03:56 pm

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के छाल क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं हैं। जिसके कारण हर दिन लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को आवेदन सौंपा है और मांग पूरी नहीं होने पर 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। एसडीएम के नाम सौंपे गए आवेदन में बताया कि छाल क्षेत्र में पूर्व में कई विभिन्न जन समस्याओं को लेकर खेदापाली, छाल-धरमजयगढ़ मेन रोड पर विरोध प्रदर्शन कर समस्याओं के निराकरण करने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक उसका निराकरण नहीं हो सका। ऐसे में 25 अगस्त से अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने अपनी मांगो को लेकर बताया कि ग्राम चन्द्रशेखरपुर डॉ अम्बेडकर चौक से लेकर घरघोड़ा चौक छाल तक खराब सड़क लंबे समय से खराब है। जिसका तत्काल मरम्मत किया जाये।

नियमों के तहत कार्रवाई की जाए

SECL छाल उपक्षेत्र के द्वारा कोयला परिवहन साईलो छोड़ने जाते समय बिना तारपोलिन ढककर कोयला परिवहन किया जा रहा है जो कि पर्यावरण अधिनियम 1986 नियम 3 की धारा 7 का उलंघन है। इसलिए SECL प्रबंधक व कोयला परिवहन करने वाले के उपर पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 नियम 3 की धारा 15,16 के तहत कार्यवाही किया जाए।

आश्रित परिवारों को जल्द मुआवजा व रोजगार दिया जाए

SECL छाल क्षेत्र के भूमि अधिग्रहण के तहत ग्राम चन्द्रशेखरपुर के आश्रित परिवारों को शीघ्र मुआवजा व रोजगार दिया जाए। SECL छाल उपक्षेत्र खदान के आसपास प्रभावित ग्रामीणों को वरियता प्रदान कर ठेका श्रमिक के रुप में कार्य पर रखा जाए। ज्ञापन में यह भी बताया कि मेन रोड में गाड़ी खड़ा करके बिल्टी काटने से रोड जाम हो जाता है। जिससे स्कूल वाहनों व आम लोगों को आवागमन करने में काफी कठीनाईयों का सामना करना पड़ता है और गंभीर दुर्घटना का स्थिति बना रहता है। SECL छाल उपक्षेत्र व सभी खान परिसर में काम करने वाले ठेका श्रमिकों को कोल इंडिया द्वारा एचपीसी वेज भुगतान व 8 घंटे का काम लिया जाए।