Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में एटीएम कार्ड बदलकर निकाले रुपए:दिल्ली जाने के लिए निकला, जरुरत पड़ने निकाल रहा था कैश, युवकों ने दिया धक्का

INT News19 August 2026 at 04:50 pm

पलवल के रेलवे रोड स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 29 हजार रुपए निकाल लिए गए। कैंप थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, हथीन मोड़, पलवल निवासी राम मंडल ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए निकले थे। पैसों की जरूरत पड़ने पर वह रेलवे रोड स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर रुपए निकालने गए। एटीएम में पैसे निकालते समय दो-तीन युवक उनके पीछे घुस आए और धक्का-मुक्की करने लगे। राम मंडल के मना करने के बावजूद आरोपी उनके पास खड़े रहे और एटीएम पिन देख लिया। एटीएम बूथ में घुसे युवकों ने दिया धक्का इसके बाद आरोपियों ने उन्हें धक्का दिया, जिससे उनका एटीएम कार्ड नीचे गिर गया। कार्ड उठाकर वापस देने के बहाने शातिरों ने असली कार्ड अपने पास रख लिया और वैसा ही दिखने वाला दूसरा एसबीआई का कार्ड उन्हें थमा दिया। राम मंडल जब एटीएम से बाहर निकले, तो कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 29 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। कार्ड की जांच करने पर उन्हें पता चला कि आरोपियों ने उनका कार्ड बदल दिया था। राम मंडल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं और यह राशि उनकी जमा पूंजी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।