Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कुत्तों के डर से कलेक्ट्रेट पहुंचा माउस डियर:वन विभाग ने किया रेस्क्यू, बचेली के जंगल में छोड़ा, देश में सबसे छोटे प्रजाति का है हिरण

INT News19 August 2026 at 04:51 pm

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक माउस डियर (छोटे प्रजाति का हिरण) जंगल से भटककर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में घुस गया। जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया और बचेली के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि, कुत्ते उसे काटने के लिए दौड़ा रहे थे। वहीं जानकारी मिलते ही फॉरेस्ट की टीम ने कार्रवाई की।

रेस्क्यू के बाद माउस डियर का पशु चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। आवश्यक उपचार और देखरेख के बाद वनकर्मियों ने उसके स्वास्थ्य एवं व्यवहार पर निगरानी रखी। स्वस्थ पाए जाने पर उसे बचेली वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। कुत्तों से बचने के लिए भागकर पहुंचा कलेक्ट्रेट जानकारी के अनुसार, माउस डियर का कुत्ते पीछा कर रहे थे। जान बचाने के लिए वह लगातार भागता रहा और दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गया। यहां वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू किया। क्या है माउस डियर की विशेषता ये दुर्लभ प्रजाति का हिरण है। इसका वजन लगभग 3 किलो का और लंबाई 57.5 सेंटीमीटर होती है। भारत में पाए जाने वाले हिरणों की 12 प्रजातियों में से माउस डियर विश्व में सबसे छोटे हिरण समूह में से एक है। भारतीय माउस डियर (Mosechiola indica) विशेष रूप से घने झाड़ियों वाले, नमी वाले जंगलों में होते हैं। माउस डियर में चूहे सुअर और हिरण के रूप और आकार का मिश्रण दिखाई देता है। और बिना सींग वाले हिरण का एकमात्र समूह है।

वन विभाग की लोगों से अपील वन विभाग ने अपील की है कि आबादी वाले क्षेत्र में यदि कोई वन्यजीव दिखाई दे तो लोग उसे पकड़ने, भगाने या उसके पास जाने की कोशिश न करें। वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर सके।